आम लोगों पर कार्रवाई, आंगनबाड़ी केंद्रों में खुद नगरपालिका ने लगाए मोटर पंप

महासमुंद नगर पालिका में नियमों के पालन को लेकर दोहरे मापदंड का मामला सामने आया है। नगर पालिका जहां आम नागरिकों द्वारा नल कनेक्शन में मोटर पंप लगाने पर कार्रवाई करती है और ऐसे पंपों को जब्त भी करती है, वहीं कुछ शासकीय आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वयं नगरपालिका द्वारा नल कनेक्शन पर मोटर पंप लगाकर पानी की व्यवस्था किए जाने का मामला उजागर हुआ है। नगर पालिका क्षेत्र के 30 वार्डों में करीब 80 हजार लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए घर-घर नल कनेक्शन दिए गए हैं और इसके बदले जलकर भी वसूला जाता है। गर्मी के मौसम में कई लोग पानी की कमी के कारण मोटर पंप लगाते हैं, जिससे अन्य घरों की जलापूर्ति प्रभावित होती है और इसी आधार पर नगरपालिका कार्रवाई करती रही है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्रों में मोटर पंप लगाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद नियमों के समान अनुपालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ये मोटर पंप नगरपालिका द्वारा ही लगाए गए हैं, जिससे पूरे मामले में प्रशासन की कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई ह