एसीबी ने सिंचाई विभाग के कर्मचारी को लिया हिरासत में

धमतरी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग से जुड़े एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। आरोपी कर्मचारी की पहचान लखेश्वर साहू के रूप में हुई है। उस पर किसी कार्य के एवज में एक लाख रुपये लेने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी को अपने कब्जे में लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। धमतरी स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही विभागीय महकमे में हड़कंप मच गया।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपी पर किसी काम को कराने के बदले एक लाख रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इस मामले की पूरी परिस्थितियों और आरोपों की पुष्टि एसीबी की जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।