NATIONAL

अमेरिका, कनाडा और अरब देशों से AAP को मिली करोड़ों की अवैध फंडिंग, ED ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट

आप ने 2014 और 2022 के बीच कनाडा, अमेरिका, मध्य पूर्व, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में स्थित विदेशी डोनर से मिले 7 करोड़ रुपये के सोर्स की पहचान छिपाई

नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले पार्टी के नेता जेल गए और अब एक नई मुसीबत सामने आ गई है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबर चल रही है कि प्रवर्तन निदेशालय ने एक रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी है, जिसमें इस बात का जिक्र है कि 2014 से 2022 के बीच आम आदमी पार्टी को विदेशों से बड़ी संख्या में विदेशी फंडिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी को अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, सउदी अरब, यूएई, कुवैत और ओमान से फंड मिला है।
ईडी ने गृह मंत्रालय को बताया कि आप को 7.08 करोड़ रुपये की फंडिंग हुई। पार्टी ने यह फंड हासिल कर एफसीआरए, आरपीए और आईपीसी का उल्लखंन किया है। इतना ही पार्टी ने दान देने वालों की पहचान को छिपाया, उससे छेड़खानी की और गलत पहचान बताई।