छत्तीसगढ़ में खाद लेने की प्रक्रिया आसान, नई व्यवस्था लागू
छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ सीजन के दौरान किसानों को राहत देते हुए खाद वितरण की टोकन व्यवस्था समाप्त कर दी है, जिसके बाद अब किसानों को खाद लेने के लिए पहले की तरह टोकन प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं होगी और वे सीधे सहकारी समितियों तथा निर्धारित केंद्रों से अपनी जरूरत के अनुसार खाद प्राप्त कर सकेंगे। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने बताया कि राज्य में खाद का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है, इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि किसानों को अनावश्यक इंतजार और बार-बार केंद्रों के चक्कर लगाने से राहत मिल सके।
