NATIONAL

24 नए डॉक्टरों की नियुक्ति से शहडोल की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूत

शहडोल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बड़ी मजबूती मिली है, जहां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) से चयनित 24 नए मेडिकल ऑफिसरों की पदस्थापना की गई है। खास बात यह है कि सभी नव नियुक्त डॉक्टरों ने अपने-अपने पदस्थापना स्थलों पर कार्यभार भी संभाल लिया है, जिससे जिले के जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लंबे समय से चल रही डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। इससे अब ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें जिला मुख्यालय तक जाने की परेशानी से राहत मिलेगी।