आसामाजिक तत्वों ने तालाब में डाला विषैला पदार्थ, हजारों मछलियों की दर्दनाक मौत
पन्ना | जिले के अजयगढ़ थाना अंतर्गत बहादुरगंज पेट्रोल पंप के निकट स्थित तालाब में अज्ञात आसामाजिक तत्वों के द्वारा विषैला पदार्थ डाले जाने से हजारों मछलियों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद मछलियों को तालाब के ऊपर मृत अवस्था में देख लोगो में हड़कंप मच गया। वही घटना से मछुआ समिति को भी भारी नुकसान होना बताया जा रहा है।
बता दे कि स्थानीय मछुआ समिति के द्वारा लगभग 3 माह पूर्व तालाब में मछलियों का बीज डाला गया था, तीन माह में मछलियां काफी बड़ी हो गई थी, कुछ समय बाद इन्हें निकालकर बाजार में बेचने भेजा जाना था लेकिन उससे पहले ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा तालाब में विषैला पदार्थ डाल दिया गया जिससे हजारों मछलियों की मौत हो गई, जैसे ही मछुआ समिति के सदस्यों को सूचना मिली वह मौके पर पहुंच गए और मछलियों के यह हाल देखकर परेशान हो गए। फिलहाल समिति के सदस्यों के द्वारा अजयगढ़ थाना में शिकायती आवेदन सौंप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई है।
