झारखंड में दो चरणों में 13-20 नवंबर को और महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
नई दिल्ली | चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है | मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की | महाराष्ट्र में सभी 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को और झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को वोटिंग होगी | महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को और झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी, 2025 को समाप्त होगा | चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का भी ऐलान किया है |
15 राज्यों में 48 विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान
दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ निर्वाचन आयोग ने 15 राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों और दो लोकसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की है | केरल की वायनाड लोकसभा सीट के साथ के साथ 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे | उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की नांदेड़ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को वोटिंग होंगी | राहुल गांधी यूपी की रायबरेली और वायनाड संसदीय सीट से सांसद चुने गए थे | लेकिन उन्होंने रायबरेली का प्रतिनिधित्व करने का फैसला किया और वायनाड सीट छोड़ दी थी | कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है |
https://x.com/ECISVEEP/status/1846135898208960701
झारखंड में दो चरणों में वोटिंग
चुनाव आयोग ने झारखंड विधानसभा की 81 सीटों पर दो चरणों मतदान कराने की घोषणा की है | पहचे चरण का मतदान 13 नवंबर को और दूसरे चरण का 20 नंवबर को होगा | महाराष्ट्र और झारखंड के नतीजे एक साथ 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे |
https://x.com/ECISVEEP/status/1846135239094981077
महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में चुनाव
चुनाव आयगो ने महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव कराने का फैसला लिया है | विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा | 23 नवंबर को मतगणना होगी |
