STATE

छत्तीसगढ़ में आज कुल 2947 नए मामले सामने आए हैं और 2836 लोग डिस्चार्ज हुए हैं और 16 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई

रायपुर:- प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। मौत के आंकड़ों में भी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। छत्तीसगढ़ में आज कुल 2947 नए मामले सामने आए हैं और 2836 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 16 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ अब तक कुल 113602 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 81718 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 957 लोगों की मौत हो चुकी है और 30927 मरीजों का उपचार जारी है।