CITY

मरवाही उपचुनाव जीत कर पापा के अधूरे काम व सपने को पूरा करूंगा-अमित जोगी

रायपुर, 30 सितंंबर:– मरवाही विधानसभा सीट पर जीत दर्ज कर मैं अपने पापा के अधूरे काम व सपने को पूरा करूंगा। ये बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के बेटे व जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहीं है।
अमित जोगी ने कहा कि मरवाही उपचुनाव में सरकार और परिवार के बीच मुख्य मुकाबला है और इस मुकाबले में परिवार के प्यार की जीत जोगी। उन्होंने कहा कि जीत हासिल कर वे अपने पापा अजीत जोगी के अधूरे काम व सपने को पूरा करेंगे। श्री जोगी ने कहा कि बाकी लोगों के लिए ये चुनावी दंगल होगा पर मेरे लिए पुत्र धर्म का निर्वहन है। उन्होंने कहा कि पापा के आशीर्वाद से 10 नवंबर को ही दीपावली पर्व के 4 दिन पहले मरवाही की जनता के साथ मेरा परिवार दिवाली मनाएगा।