CITY

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री के बंगले में 8 कर्मचारी संक्रमित एवम छत्तीसगढ़ में कोरोना नए 2272 नए मरीज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना संक्रमणों की सख्या तेजी से बढ़ रहा है, प्रदेश के रोजाना अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है और मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कुल 2272 नए मामले सामने आए हैं और 960 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं आज 19 और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार आज मिले नए मरीजों में से रायपुर 462, रायगढ़ 227, दुर्ग 187, बिलासपुर 177, जांजगीर 117, बलौदाबाजार 112, कोरबा 103, दंतेवाड़ा 99, बस्तर 84, राजनांदगांव 80, बालोद 68, बेमेतरा 33, धमतरी 59, महामसुंद 47, गरियाबंद 21, बीजापुर 54, मुंगेली 56, सरगुजा 46, कोरिया 28, सूरजपुर 28, बलरामपुर 25, जशपुर 26, नारायणपुर 20, कांकेर 42, सुकमा 5 और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही 4 मरीज शामिल हैं।
प्रदेश अब तक सामने आए कुल 104733 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 72224 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 848 लोगों की मौत हो चुकी है। 31661 मरीजों का अभी उपचार जारी है।