5 साल में राज्य की जेलों में 375 कैदियों की हुई मौत, 62 की जांच रिपोर्ट अब भी लंबित

रायपुर। प्रदेश के जेलों में होने वाली मौतों का आंकड़ा चिंताजनक है और बीते पांच सालों में जेल अभिरक्षा में 375 मौतें हुई हैं, जिनमें से 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है. लेकिन अभी भी 62 मामलों में जांच रिपोर्ट अप्राप्त है. इन पांच सालों में सबसे ज्यादा 90 मौत 2022 में दर्ज की गई है।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस विधायक उमेश पटेल को लिखित जबाव पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2021 से 25 जून 2026 तक जेल अभिरक्षा में 375 कैदियों की मौत हुई है इनमें से 373 मामलों में दण्डाधिकारी/न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। 311 की जांच रिपोर्ट मिल चुकी है, वहीं 62 रिपोर्ट अब भी लंबित है। 2022 में सर्वाधिक 90 मौतें दर्ज की गई. 25 जून 2026 तक 35 मौतें और 32 मामलों की जांच रिपोर्ट लंबित है। इसी तरह से 2024 के 67 मामलों में से 3 जांच रिपोर्ट अब तक अप्राप्त है।