CHHATTISGARHCRIMENATIONAL

19 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार तीन नक्सलियों पर था इनाम घोषित

सुकमा |   छत्तीसगढ़ सुकमा जिले में चलाया जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बल के जवानों को लगातार सफलता मिल रही है बस्तर आईजी सुंदर राज पी के नेतृत्व में इन इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है आज अभियान के दौरान सुकमा जिले के जगरगुंडा और भेजी क्षेत्र से संयुक्त पार्टी सर्च अभियान पर निकली हुई थी तभी भेजी इलाके से पांच नक्सली सुरक्षा बल के जवानों को देखकर भागने लगे जिन्हें पड़कर पूछताछ करने पर नक्सली संगठन में शामिल होना बताया |

वही सुकमा जिले के जगरगुंडा क्षेत्र में सुरक्षा बल के जवानों को देखकर 14 नक्सली भाग रहे थे सभी नक्सलियों को घेराबंदी करके पकड़ा गया पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह नक्सली संगठन में कई सालों से काम करके कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं 19 नक्सली जो गिरफ्तार किए गए हैं उनमें से तीन नक्सलियों पर छत्तीसगढ़ सरकार ने एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था सभी नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया