कूलर में करंट, मासूम बच्चे की जान गई

कोरबा जिले में खेलते समय कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था, इसी दौरान वह कूलर के संपर्क में आ गया जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही परिजन उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।