जन्माष्टमी का त्योहार मनाकर मंदिर से लौट रही महिलाओ को कंटेनर ने कुचला
मुरैना(BNIKHABAR)। जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद मंदिर से पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। दरअसल हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाओ ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि मृतकों में सास-बहू शमिल है।
गौतलब है कि नेशनल हाईवे-44 पर घिरौना मंदिर के पास यह दर्दनाक हादसा बीती रात एक बजे हुआ। घिरौना मंदिर पर हरफूल का पूरा गांव की एक दर्जन से ज़्यादा महिलाएं जन्माष्टमी मनाने आई थीं। जन्माष्टमी मनाने के बाद 50 साल की कमला कुशवाहा पत्नी बालकिशन अपनी बहू पूनम कुशवाहा पत्नी धर्मवीर उम्र 28 साल और पड़ोसी कमला कुशवाहा पत्नी फूल सिंह के साथ रात एक बजे वापस घर जा रहीं थीं।
