STATE

महिला एवं बाल विकास मंत्री पहुंची जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल  

गरियाबंद :- प्रदेश के महिला एवं बाल विकास विभाग तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया सावन माह की अंतिम सोमवार को गरियाबंद जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की भ्रमण पर थी।

इस दौरान उन्होंने मरौदा पहुंचकर भगवान भूतेश्वरनाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इससे पूर्व मंत्री भेंड़िया जिले के धार्मिक नगरी राजिम में भगवान राजीव लोचन मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन लाभ ली।

इसी कड़ी में पर्यटन स्थल जतमई-घटारानी पहुंचकर देवी दर्शन और अलौकिक प्राकृतिक दृश्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनके परिजन तथा प्रशासनिक अधिकारी एवं विभागीय अधिकारी भी साथ मौजूद थे।