NATIONAL

अमरीका ने सभी वयस्कों के लिए कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज को मंजूरी दी

अमरीका में खाद्य और औषधि प्रशासन ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को फाइजर और मॉडर्ना की कोविड वैक्सीन का बूस्टर डोज देने की अनुमति दे दी है।

इससे पहले केवल 65 वर्ष से अधिक आयु के व्‍यक्तियों और गम्‍भीर रूप से बीमार लोगों को ही बूस्‍टर डोज लगाने की अनुमति‍ थी।

अमरीकी प्रशासन ने कहा है कि इससे कोविड से बचाव में मदद मिलेगी।