NATIONALPOLITICAL

यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, समाजवादी पार्टी के समर्थन में नहीं उतारेगी उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (UP By Election 2024) के लिए कांग्रेस ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने आधिकारिक रूप से उपचुनाव से हटने का निर्णय लिया है और सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। कांग्रेस नेता प्रचार में भाग लेंगे, और कार्यकर्ता सपा की सहायता के लिए मैदान में उतरेंगे।

कांग्रेस ने इस फैसले को इंडिया गठबंधन की एकता, संविधान और आरक्षण की रक्षा से जोड़ते हुए लिया है। यूपी के प्रभारी अविनाश पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन बरकरार रहेगा। वहीं, सपा जल्द ही शेष दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी।