CHHATTISGARHCRIMEHealth

तखतपुर में यूपी के दो झोला छाप डॉक्टर गिरफ्तार, एक फरार

तखतपुर में खुद को डॉक्टर बताकर बिना वैध डिग्री के इलाज करने का दावा करने वाले उत्तर प्रदेश के दो युवकों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ की, जहां वे खुद को आयुर्वेदिक उपचार से जुड़ा बताने लगे, लेकिन कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाइयां और संदिग्ध चूर्ण बरामद हुए, जबकि एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जिन्होंने अपना नाम मोहम्मद हकीम अकबर और मोहम्मद जैद बताया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि ये लोग झूठा प्रचार कर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे थे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।