CHHATTISGARH

नवागांव बेरियर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दंतैल हाथी, वन विभाग हुआ अलर्ट

बलौदाबाजार। वनमंडल बलौदाबाजार अन्तर्गत कोठारी, अर्जुनी और सोनाखान रेंज में लगातार दंतैल हाथी की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण सकते में है, आपको बता दे कि कोठारी-नवागांव के बीच मुख्यमार्ग में लगातार हाथी दिखाई दे रहा है।

इसके अलावा आज देर रात नवागांव बेरियर के सीसीटीवी कैमरे में भी हाथी कैद हुआ है, इधर हाथी की मौजूदगी पर वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल जानें से मना किया है, साथ ही कोटवारों के माध्यम से आसपास के गांव-गांव में सतर्क रहने के लिए मुनादी कराया जा रहा है, वही वन विभाग अलर्ट मोड़ पर है।