एक करोड़ के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
सुकमा। सुकमा पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, उनके कब्जे से 1 करोड़ से ज्यादा का गांजा बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक, कार में फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की कोशिश की जा रही थी। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने एसपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी मयंक ने बताया कि तीनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं, जिनके कब्जे से 223 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 11 लाख रूपये से ज्यादा बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।
