NATIONAL

छत्तीसगढ़ में अत्यधिक वर्षा की आशंका एवम ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी

नई दिल्ली : मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में मूसलाधार वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। महाराष्‍ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ के लिए अत्यधिक वर्षा की आशंका के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। अगले तीन-चार दिन के दौरान देश के उत्तर पश्चिम हिस्से में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। अगले पांच दिन के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु में कल तक गर्म और उमस भरे मौसम की स्थिति बने रहने के आसार है।