NATIONAL

59 दिन चली प्रतीकात्‍मक वार्षिक श्रीअमरनाथ यात्रा सम्‍पन्‍न हुई

59 दिनों तक चली प्रतीकात्मक वार्षिक अमरनाथ यात्रा कल संपन्न हुई। महंत दीपेंद्र गिरि ने अन्य पुजारियों के साथ पवित्र गुफा में इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के समापन को चिह्नित करने के लिए समापन पूजा की।

जम्‍मू-कश्‍मीर सरकार ने इस वर्ष जून में अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया था लेकिन घोषणा की थी कि सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पहले के अनुसार पवित्र गुफा मंदिर में ही संपन्‍न होंगे।

श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने पवित्र गुफा से आरती के लाइव दर्शन के लिए वर्चुअल और टेलीविजन के माध्‍यम से प्रसारित करने की व्‍यवस्‍था की थी।