NATIONAL

2021 का चिकित्‍सा-शरीर विज्ञान नोबल पुरस्‍कार, अमरीका के डेविड जुलियस और अरदेम पातापोटिएन को

सूर्य की गरमाहट या किसी प्रियजन द्वारा गले लगाए जाने के शरीर पर होने वाले प्रभाव का अध्‍ययन और पता लगाने वाले वैज्ञानिक 2021 का नोबल पुरस्‍कार घोषित किया गया है।

अमरीका के डेविड जुलियस और अरदेम पातापोटिएन छुअन और तापमान पर अनुसंधान के लिए 2021 का चिकित्‍सा या शरीर विज्ञान नोबल पुरस्‍कार साझा करेंगे।

उन्‍होंने यह स्‍पष्‍ट किया है कि किस प्रकार हमारे शरीर संवेदना को  स्‍नायु तंत्र में इलेक्ट्रिकल संदेश में बदल देते हैं। इनके इस अनुसंधान से दर्द का उपचार करने के नए तरीकों का पता लग सकेगा।

गर्मी, सर्दी और छुअन आसपास के संसार का अनुभव करने और अपना अस्तित्‍व बनाए रखने के लिए महत्‍वपूर्ण है। इस काम को हमारा शरीर वास्‍तव में किस प्रकार करता है, यह जीवविज्ञान के बड़े रहस्‍यों में से एक है।