GRP ने बिलासपुर स्टेशन से 27.57 लाख के गांजे के साथ चार आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर में जीआरपी ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से करीब 55 किलो गांजा के साथ दो महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर मध्य प्रदेश के रीवा जा रहे थे, लेकिन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 32 पैकेट गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 27 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है। प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपियों के ओडिशा और मध्य प्रदेश के निवासी होने की जानकारी सामने आई है। जीआरपी थाना बिलासपुर ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।