NATIONAL

उच्‍चतम न्‍यायालय ने केन्‍द्र और राज्‍य सरकारों को कर्मचारियों के घर से ही काम करने पर विचार करने का निर्देश दिया

नई दिल्ली :- उच्‍चतम न्‍यायालय ने कल केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्रदूषण को कम करने के उपायों पर चर्चा के लिए राज्यों और अन्य एजेंसियों की मंगलवार को आपात बैठक बुलाए। न्‍यायालय ने कहा कि वह बुधवार को इस मामले पर आगे सुनवाई करेगा।

न्यायालय ने यह भी निर्देश दिया कि केंद्र तथा राज्य सरकारों को दिल्ली और उसके आसपास के अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की अनुमति देने पर विचार करना चाहिए। प्रदूषण को कम करने के लिए किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए राजी किया जाना चाहिए।