NATIONAL

देर रात भारत और नेपाल के कई हिस्‍सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

भूकंप से पश्चिमी नेपाल में काफी नुकसान होने की आशंका

अधिकारियों ने अब तक 5 लोगों के मरने की कही है बात

भारत के भी कई हिस्‍सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

नई दिल्ली: नेपाल में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई है। धरती डोलने की वजह से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 6.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया था। भूकंप के ताबड़तोड़ झटके आने से लोगों में दहशत फैल गई है।

दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के नेशनल सिस्‍मोलॉजिकल सेंटर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 2 बार भूकंप आ चुके हैं, जबकि एक बार आफ्टरशॉक महसूस किया गया है।