NATIONAL

उत्तर प्रदेश में कई विपक्षी दलों ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की

नई दिल्ली :- उत्तर प्रदेश में कई विपक्षी दलों ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने की घोषणा की है। इनमें सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल के नेता रघुराज प्रताप सिंह और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव शामिल हैं।

ये नेता बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमा शंकर सिंह सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा द्रौपदी मुर्म के समर्थन के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल हुए। मुर्मू समर्थन जुटाने के लिए कल लखनऊ पहुंची थीं।