प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड के नए वैरिएंट को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया

नई दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कहा कि सभी लोगों को कोविड के नये वेरिएंट से सावधान रहने की जरूरत है।

संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से ठीक पहले पत्रकारों से बातचीत में मोदी ने कहा कि देश 150 करोड टीकाकरण का लक्ष्‍य हासिल करने की ओर बढ रहा है।

उन्‍होंने कहा कि सरकार संसद में सभी मुद्दों पर बहस करने को तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सत्र बहुत ही महत्‍वपूर्ण है, क्‍योंकि देशवासी इसके कुछ नतीजे देखने के इच्‍छुक हैं।