CITY

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव


महासमुंद :- संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर आज सोमवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

कोविड -19 गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट ने इस साल मंदिर परिसर में रथयात्रा निकाली।

दोपहर बाद यहां श्रद्धालुजन भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। इस अवसर पर संसदीय सचिव व विधायक चंद्राकर भी श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचकर रथयात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।

सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर उन्होंने क्षेत्रवासियों को रथयात्रा की बधाई देेते हुए क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, वतन चंद्राकर, चंद्रहास चंद्राकर, मनीष शर्मा, तारा चंद्राकर आदि मौजूद रहे।