SPORTS

ओलंपिक मशाल तोक्‍यो पहुंची, कोरोना महमारी के चलते स्‍वागत समारोह सीमित किया गया

ओलम्पिक की मशाल टोक्‍यो पहुंच गई है। कल यह मशाल टोक्‍यो के गवर्नर यूरिको कोइके को सौंपी गई। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मशाल के स्‍वागत में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया और लोगों को भी इससे दूर रखा गया।

कोविड के खतरे की वजह से ओलम्पिक के दौरान भी कई खेलों के आयोजन में दर्शकों को जाने की अनुमति नहीं होगी।