NATIONAL

15 अगस्‍त को अमरनाथ यात्रियों के किसी भी जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं

नई दिल्ली : जम्‍मू कश्‍मीर में 15 अगस्‍त को अमरनाथ यात्रियों के किसी भी जत्थे को यात्रा की अनुमति नहीं होगी। शनिवार को जम्‍मू के भगवती नगर आधार शिविर से 38वें जत्थे में 915 यात्रियों को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना किया गया। अब तक कुल चार लाख 31 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। पहली जुलाई को शुरू हुई 62 दिन की यात्रा 31 अगस्‍त को रक्षाबंधन के दिन सम्‍पन्‍न होगी।