NATIONAL

एनआईए ने जम्‍मू-कश्‍मीर में दस और बेंगलुरू में एक जगह पर छापे मारे

नई दिल्ली:- राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के श्रीनगर और बांदीपोरा में दस और बेंगलुरू में एक जगह छापेमारी की।

चैरीटेबल कार्यों के नाम पर देश और विदेशों से धन इकट्ठा कर इसका दुरूपयोग जम्‍मू-कश्‍मीर में अलगाववादी गतिविधियों को शह देने के लिए तथाकथित एनजीओ और ट्रस्‍ट से जुड़े मामले में ये छापे मारे गए। एनआईए ने इस संबंध में विश्‍वसनीय सूचना मिलने पर इस महीने के शुरू में मामला दर्ज किया था।

छापेमारी और तलाश के दौरान कई कागजात और इलैक्‍ट्रॉनिक् डिवाइस जब्‍त किये गये।