STATE

NHM कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को स्थगित करने का घोषणा किया,स्वास्थ्य मंत्री से मिलने के बाद

रायपुर:– NHM कार्यकर्ता आज से काम पर लौट रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से रविवार को मुलाकात के बाद NHM कार्यकर्ताओं ने हड़ताल को स्थगित करने का घोषणा किया।
NHM कार्यकर्ताओ का कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री की ओर से सकारात्मक जवाब मिलने के बाद कुछ समय के लिए हड़ताल को स्थगित किया है। वहीं आज से सभी हड़ताली कार्यकर्ता काम पर लौट रहे हैं। बता दें कि अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ हुए सीएमएचओ ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।
मंत्री सिंहदेव ने सभी से हड़ताल समाप्त करने को कहा था और घोषणा पत्र में जो कहा गया है उससे वे पीछे नहीं हटेंगे। कोरोना काल में NHM कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में व्यवस्था गड़बड़ा गई थी एवम कोरोना टेस्टिंग रेट में भी कमी आई थी।