Uncategorized

अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में अब तक सात करोड़ से अधिक वोट डाले गए

वाशिंगटन:- अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव में सात करोड़ से भी अधिक मतदाता वोट डाल चुके हैं। यह संख्या 2016 में हुए चुनाव में डाले गए कुल वोटों के 50 प्रतिशत से भी अधिक है। अभी मतदान एक सप्ताह और चलेगा।

मतदान रुझानों से पता चलता है कि पिछली एक सदी में इस बार सर्वाधिक मत डाले जाने की संभावना है। यह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डॉनल़्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन के बीच मुकाबले में लोगों की गहरी रुचि दर्शाता है।

शुरुआती मतदान के उच्च स्तर को देखते हुए अमरीकी चुनाव पर नजर रख रहे फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ माइकल मेकडॉनल़्ड ने रिकॉर्ड 15 करोड़ लोगों के मतदान में भाग लेने का अनुमान व्यक्त किया है। यह संख्या कुल पात्र मतदाताओं का 65 प्रतिशत है। यह 1908 के बाद की सर्वाधिक दर होगी।