CHHATTISGARHUncategorized

मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे

बिलासपुर  । मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल दो दिवसीय दौरे पर 26 नवम्बर को बिलासपुर पहुंच रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार श्री पटेल 26 नवम्बर को दोपहर 1 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर 3 बजे बिलासपुर एयरस्ट्रीप पहुंचेंगे।  सर्किट हाऊस में अल्प विश्राम के बाद 3.30 बजे से 5 बजे तक स्थानीय ग्राम का भ्रमण करेंगे। दूसरे दिन वे 27 नवम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक ट्राईबल मामलों पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के बाद श्री पटेल अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे।