SPORTS

आई.पी.एल. क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने पंजाब किंग्‍स को छह रन से हराया

शारजाह में आई. पी. एल. क्रिकेट में रायल चैलेंजर्स बंगलौर ने पंजाब किंग्‍स को छह रन से हरा दिया है। 165 रन का लक्ष्य के जवाब में पंजाब की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 158 रन ही बना सकी। कप्तान के. एल. राहुल ने 39 रन की पारी खेली।

बैंगलौर की ओर से युजवेन्द्र चहल ने तीन, जबकि जॉर्ज गार्टन और शाहबाज अहमद ने तीन-तीन विकेट लिए। इससे पहले बैंगलौर ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट पर 164 रन बनाए।

बेंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 57 रन का योगदान दिया। पंजाब के लिए मेइजेस हेनरिक्स और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिये।