Uncategorized

छत्तीसगढ़ में, कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या पांच लाख के पार

छत्तीसगढ़ में, कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या पांच लाख को पार कर गई है। राज्य में कल 15 हजार 256 नए  मामले दर्ज किये गये। इसके साथ, छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 5 लाख एक हजार 500 हो गई।

वर्तमान में एक लाख 21 हजार 769 रोगियों का अस्पतालों में या होम आइसोलेशन में इलाज हो रहा है। राज्य सरकार द्वारा दिए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण से 105 लोगों की मौत हुई।