NATIONAL

सरकार ने अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यावसायिक यात्री उडानों के स्‍थगन की अवधि 30 सितम्‍बर तक बढाई

सरकार ने भारत से रवाना होने वाली और आने वाली निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री उड़ानों पर रोक 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। लेकिन सक्षम अधिकारी की अनुमति से प्रति मामले की स्थिति के आधार पर कुछ चुनिंदा मार्गों पर निर्धारित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो सकता है।

भारत में निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष 31 मार्च से बंद है। लेकिन वंदे भारत मिशन के अंतर्गत विशेष अंतरराष्ट्रीय उडा़नें संचालित हो रही है।

भारत ने अमरीका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमारात, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित करीब 25 देशों के साथ एयर बबल समझौता किया है। दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के अंतर्गत इन देशों की विमान कंपनियां दोनों देशों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।