NATIONAL

सरकार ने एक सौ उनहत्तर शहरों में पर्यावरण अनुकूल पीएम-ई-बस सेवा को मंजूरी दी

नई दिल्ली : सरकार ने शहरों में ई-बसों की सेवा बढाने के लिए पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दे दी है। शुरुआत में दस हजार ई-बसें चलाई जाएगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि पीएम-ई-बस सेवा पर 57 हजार छह सौ 13 करोड रूपये खर्च किए जाएंगे। 169 शहरों में दस हजार नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जाएंगी। उन्‍होंने कहा कि यह योजना तीन लाख या उससे अधिक जनसंख्‍या वाले शहरों में लागू होगी।  ठाकुर ने कहा कि पीएम-ई-बस सेवा से पर्यावरण अनुकूल यातायात व्‍यवस्‍था को बढावा मिलेगा।