NATIONAL

नहीं रहे सबके प्यारे ‘गजोधर भैया’, राजू श्रीवास्तव ने 58 की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली :- मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया है। वो 58 साल के थे। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 अगस्त को एम्स में भर्ती करवाने के बाद से उनकी तबीयत में कोई सुधार नजर नहीं आया था। वर्कआउट करते वक्त कॉमेडियन अचानक गिर गए और बेहोश हो गए थे। कार्डियक अरेस्ट के बाद राजू श्रीवास्तव के दिमाग पर भी इसका असर हुआ, जिसकी वजह से उनका ब्रेन डैमेज हो गया था।