NATIONAL

महाराष्ट्र के नासिक जिले में 30 लोगों में डेल्टा वेरियंट संक्रमण की पुष्टि

महाराष्‍ट्र के नासिक जिले में 30 लोगों में डेल्‍टा वेरियंट संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह संक्रमण डेल्‍टा प्‍लस से हलका है। इसके साथ ही महाराष्‍ट्र में इस संक्रमण से ग्रसित लोगों की संख्‍या 56 हो गई है। नासिक के अतिरिक्‍त पुणे, रत्‍नागिरी, जलगांव, थाणे, मुम्‍बई और पालघर में लोगों में यह संक्रमण मिला है।