NATIONAL

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सरकार सेना के कल्‍याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार, सशस्‍त्र सेवाओं के कल्‍याण के प्रति पूरी तरह समर्पित है। उन्‍होंने टवीट् कर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छह वर्ष पहले, वन रैंक वन पेंशन की, लंबे समय से की जा रही मांग पूरा करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था। सिंह ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद दिया।

उन्‍होंने कहा कि सरकार की नीतियों में सशस्‍त्र सेनाओं के कल्‍याण पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है।