NATIONAL

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि देश में न तो प्रतिभाओं की और न ही उनकी मांग में कमी है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सेलेंस प्लेटफॉर्म इस अंतर को पाटने में काफी हद तक सफल रहा है। उन्‍होंने कहा कि आईडेक्‍स फॉर फौजी भी इसी तरह की एक पहल है, जो सैन्‍य कर्मियों को इन क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों के दौरान तीन सौ नई इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए पांच अरब रुपये खर्च किए जाएंगे।

उन्‍होंने कहा कि तीनों सेनाओं, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और आयुध निर्माणी बोर्ड के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान की जा रही है। इनका समाधान निकालने के लिए उन्हें डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के रूप में उद्यमियों के सामने रखा जाता है।