CHHATTISGARHLifestyleSTATEछत्तीसगढ

बेबाक और बेदाग़ छवि वाले कलेक्टर गौरव सिंह के चर्चे आमजनमानस में तेज, सेवा सर्वोपरि का सन्देश

एडिटर राहुल चौबे की कलम से
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने जिस दिन से रायपुर जिले की कमान संभाली है वे चर्चे में है। आम पब्लिक में उनकी छवि बेबाक और बेदाग़ अधिकारी के रूप में है। फरियादियो का कहना है कि कलेक्टर साहब आम आदमी से बेहद अच्छे से मिलते है उनकी पूरी परेशानी सुनते है। साथ ही यथासंभव मदद भी करते है। वहीं उनके पदस्थापना के बाद से ही अधीनस्थ कर्मचारी और अधिकारी आसानी से लोगों का काम करते है। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने में लापरवाही पर अधिकारियों और संबंधित विभागों को जुर्माना भरना पड़ेगा। बैठक में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी विभागों को लोकसेवा गारंटी अधिनियम का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में नागरिकों को सेवाएं उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
इतना ही नहीं उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी सरकारी भवन का कोई हिस्सा जर्जर हो चुका है तो उसे तत्काल हटाया जाए। उन्होंने कहा कि जर्जर हिस्से के कारण किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसलिए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसे हिस्सों को हटाने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।