CHHATTISGARHSTATE

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस वीर बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

साय ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।