CHHATTISGARHSTATE

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025: ऐतिहासिक जीत के बाद CM विष्णुदेव साय की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 2:30 बजे

रायपुर :  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस, रायपुर में मीडिया को संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया सेल के अनुसार, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी परिणाम, भाजपा की जीत और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और संगठन की रणनीति ने इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की आकांक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगी।