NATIONAL

कनाडा ने द्विपक्षीय एयर बबल समझौते के तहत भारत के लिए उड़ानें फिर से शुरू कीं

नई दिल्ली :- कनाडा की विमानन कंपनी एयर कनाडा ने कोविड महामारी के दौरान लंबे समय तक स्थगित रही उड़ानें भारत के लिए फिर शुरू कर दी हैं।

विमानन कंपनी ने ट्विटर पर एक यात्री  के प्रश्न पर यह जानकारी दी है। एयर कनाडा विशेष द्विपक्षीय एयर बबल उड़ान समझौते के तहत भारत में उडानों का संचालन कर रही है।

भारत ने कनाडा और अन्य 27 देशों के साथ इस विशेष समझौता पर हस्ताक्षर किए हैं। एयर कनाडा उड़ानें वेबसाइट में बताया गया है कि कनाडा आने के इच्छुक यात्रियों को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उडान भरने से 18 घंटे पहले की आर टी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी।