NATIONAL

महाराष्‍ट्र में आज मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा

नई दिल्ली :- महाराष्‍ट्र में आज सुबह 11 बजे मंत्रिमंडल का विस्‍तार किया जाएगा। राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी राजभवन में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इससे पहले तीस जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्‍यमंत्री और देवेन्‍द्र फडणवीस ने उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ली थी।