NATIONAL

Breaking News : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन

नई दिल्ली:- केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया है। उनके बेटे और सांसद चिराग पासवान ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के गुरुवार शाम निधन हो गया। उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है।