NATIONAL

अमरनाथ यात्रा बालतल मार्ग से फिर शुरू हुई

नई दिल्ली :- जम्मू-कश्मीर में आज सुबह बालतल मार्ग से अमरनाथ यात्रा फिर से शुरू हो गई है। पवित्र गुफा मंदिर के पास शुक्रवार को बादल फटने के कारण यात्रा रोक दी गई थी। पहलगाम मार्ग से यात्रा कल फिर से शुरू की गई। पवित्र गुफा मंदिर के लिए आज सुबह 7 हजार यात्री बालतल शिविर से रवाना हुए।

तीन हजार तीन सौ चौहत्तर यात्री आज तड़के नुनवान बेस कैंप पहलगाम से चंदनवाड़ी की ओर रवाना हुए हैं। गुफा के रास्ते में शेषनाग, महागुणुस्तोप, पंजतरणी जैसे सभी पारगमन शिविरों से यात्रा सुचारू रूप से आगे बढ़ रही है।

श्री अमरनाथजी के पवित्र गुफा मंदिर में कल शाम तक कुल एक लाख 21 हजार 223 यात्रियों ने भगवान शिव की पूजा की ।